चलती कार बनी वारदात की जगह, बाहर निकालकर किया जानलेवा हमला
गुरुग्राम | चरित्र पर संदेह के चलते सनकी पति ने गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर पत्नी महक कथूरिया (26) की गले में कैंची घोंप हत्या कर दी। वारदात रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई। हत्या के बाद आरोपी पति पेशे से सीए हिसार निवासी अंशुल ने शव रजबहे में फेंक दिया और लूट और हत्या की झूठी कहानी रची। हालांकि, पुलिस ने संदेह के आधार पर अंशुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया।बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि तिकोना पार्क हांसी निवासी महक कथूरिया अपने पति अंशुल धवन के साथ रविवार की रात हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थीं। रास्ते में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि अंशुल ने महक को पहले कार में पीटा, फिर बाहर निकलकर दो बार गले में कैंची घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने वारदात को लूट दिखाने के लिए महक के पहने गहने उतारकर घटना स्थल के पास रजबहे में फेंक दिए। फिर हाईवे से गुजर रहे कार चालकों से मदद मांगी। एक कार चालक ने ही पुलिस को वारदात की सूचना दी। एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि अंशुल ने कार में महक से मारपीट के बाद ग्लग्ज पहनकर पत्नी पर कैंची से दो वार किए ताकि कैंची पर उसके फिंगरप्रिंट न आएं। हमले में महक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की शुरुआत से ही पुलिस को अंशुल पर संदेह हो गया था और जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या की बात कबूल ली।
दो माह की गर्भवती थी महक, पांच माह पूर्व हुई थी शादी
वारदात की सूचना पर देर रात महक के परिजन हांसी से बादली पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महक की 25 सितंबर 2025 को हिसार निवासी अंशुल धवन से शादी हुई थी। वह दो माह की गर्भवती थी। पिता कृष्ण कथूरिया, मां डिंपल, बहन श्रुति रखेजा और भाई अक्षय ने महक के पति अंशुल पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, शादी के बाद से ही अंशुल लगातार महक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि हत्या अचानक नहीं बल्कि लंबे समय से की जा रही साजिश के तहत की गई।
महक ने खाईं थीं मां के हाथों की बनीं सेवइयां
करीब 24 घंटे पहले बेटी के मायके आने पर तिकोना पार्क के समीप सेठी चौक स्थित कृष्ण कथूरिया का घर-आंगन खुशियों से महक रहा था। बेटी महक को सेवइयां पसंद थी तो मां ने पहले जी भर के हाथों से खिलाया और बाद में खाने के लिए आधा किलो सेवइयां उसे दे भी दीं। लेकिन, किसे पता था यह मुलाकात न भूलने वाली याद बन जाएगी। सोमवार शाम करीब पौने छह बजे जैसे ही उसका शव घर पहुंचा परिजनों ही नहीं वहा मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। सबके मन में यह सवाल था कि कैसे उनकी बेटी को दामाद अंशुल ने मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का कहना है कि महक रविवार शाम को मायके आई थी। वह जल्द फिर मिलने का वादा करके घर से निकली थी लेकिन ताउम्र साथ निभाने का वादा करने वाले ने अंशुल ने एक ही झटके में भरोसा और उनकी बेटी की जिंदगी की डोर तोड़ दी। महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार के सेक्टर 33 निवासी अंशुल धवन से हुई थी। महक के भाई अक्षय की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली गई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सुरेश कुमार, एसएचओ, थाना बादली।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश