सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

ग्राम टिकोदा में शिवशक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को अरणी मंथन से अग्नि का प्राकट्य हवन शुरू हुआ। यज्ञाचार्य पंडित हरिनारायण शास्त्री ने बताया की यज्ञ में प्रधान यजमान देशराज बघेल है।क्षेत्र की आस्था का केंद्र बना ग्राम टिकोदा में हो रहा श्री शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन  29 मई से प्रारंभ हुआ, जो तृतीय दिवस शुक्रवार में अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्रकट कर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन प्रारंभ हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में धार्मिक उत्सव के चलते सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगता है जिसके  कारण ग्राम टिकोदा में सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो जाता है और इस महायज्ञ में विशेष पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण व विधिवत पूजन क्षेत्र के श्रद्धालु यजवानों के द्वारा ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक संपन्ना कराया जा रहा है। इस महा अभिषेक में रुद्रीओं के निर्माण के लिए रात्रि कालीन में क्षेत्र की महिलाएं पधार कर भजन संकीर्तन के साथ चौधरियों का निर्माण करती हैं और इस कार्य करने के लिए महिलाओं में एक होड़ सी मची रहती है, जो संध्या होते ही हर गांव के रास्ते से महिलाओं का आगमन होने लगता है। टिकोदा अभिषेक पंडाल में एकत्रित होकर बड़े ही श्रद्धाभाव से भजन करती हैं। रुद्री का निर्माण किया जाता है। यजमान सह पत्नी एवं वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत पूजन किया जाता है।यज्ञाचार्य पंडित हरिनारायण शास्त्री ने बताया बिल्व पत्र का महत्व।भगवान शंकर को बेलपत्र क्यों प्रिय है और इसके चढ़ाने का क्या महत्व है। चूंकि बेलपत्र विष के प्रभाव को कम करता है। इसलिए सभी देवी देवताओं ने बेलपत्र शिवजी को खिलाना शुरू कर दिया। बेलपत्र के साथ-साथ शिव को शीतल रखने के लिए उन पर जल भी अर्पित किया गया। बेलपत्र और जल के प्रभाव से भोलेनाथ के शरीर में उत्पन्ना गर्मी शांत होने लगी और तभी से शिवजी पर जल और बेलपत्र चढ़ाने की प्रथा चल पड़ी। बिल्व पत्र के वृक्ष को श्री वृक्ष भी कहा जाता है इसे शिवद्रुम भी कहते है। बिल्वाष्टक और शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि बेल पत्र के तीनो पत्ते त्रिनेत्रस्वरूप् भगवान शिव के तीनों नेत्रों को विशेष प्रिय हैं। बिल्व पत्र के पूजन से सभी पापों का नाश होता है।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र