नए साल के पहले दिन बन रहा दुर्लभ योग, इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा; 12 महीने बरसेगी कृपा
इस बार नए साल यानी 2025 की शुरुआत दिन बुधवार को होने जा रही है. इस कारण इसे बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है. भगवान गणेश विघ्नहर्ता और संकटहर्ता भी कहे जाते हैं. नए साल की शुरुआत अगर भगवान गणेश की पूजा आराधना के साथ करें तो पूरा साल सुख समृद्धि से भरपूर रहेगा. साथ ही सभी प्रकार के संकट समाप्त हो जाएंगे. इसके साथ ही नए साल के पहले दिन कई शुभ योग का भी निर्माण होने जा रहा है. जिस वजह से इस दिन का महत्व दो गुना बढ़ जाता है. कौन-कौन से योग इस दिन बन रहे है जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
साल 2025 का पहला दिन यानी 1 जनवरी को कई शुभ योग बन रहे हैं. 1 जनवरी को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. वही मंगल कर्क राशि में पहले से ही विराजमान है. इन दोनों मे दृस्टि संबंध होने की वजह से धनयोग का निर्माण हो रहा है. जो अति शुभ माना जाता है. इसके साथ ही उतराआषाढा नक्षत्र, शिववास, बालव और कौलव योग का भी निर्माण हो रहा है.
नये कार्य की शुरुआत
नये साल के पहले दिन धनयोग यानी महालक्ष्मी योग का निर्माण होने जा रहा है. इस वजह से कोई भी नए व्यापार या नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. पूरा साल आर्थिक लाभ होगा. इसके साथ ही उस दिन बुधवार रहने के कारण भगवान गणेश की पूजा षोडशोपचार पूजन से करें. साथ ही 56 प्रकार के भोग लगाएं. ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और साल भर घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी. सभी प्रकार के संकट दूर रहेंगे.

नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर