शाने भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

-सलामतपुर थाना क्षेत्र के घोड़ापछाड रेलवे पुल की घटना
-सांची सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
-सलामतपुर पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार शनिवार की रात थाना क्षेत्र के घोड़ापछाड पुल के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सलामतपुर स्टेशन से पुलिस को मेमो मिला कि किसी युवक का शव डाउनट्रेक रेलवे लाइनों के खंभा नम्बर 868/2 से 868/4 के बीच पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही थाने से प्रधान आरक्षक दिलीप यादव और आरक्षक रंजीत धाकड़ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त गौरव अहिरवार पिता अरुण अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 10 गौशाला कालोनी गंजबासौदा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गौरव भोपाल में मजदूरी का काम करता है। और वह भोपाल स्टेशन से शाने भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर अपने घर गंजबासौदा जा रहा था। तभी रास्ते में घोडापछाड़ पर रेलवे लाइनों पर ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गंजबासौदा से मृतक गौरव के परिजन भी पहुंच गए थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। और मर्ग 09/25 का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
घर में छोटा होने के कारण सभी का लाडला था गौरव--गंजबासौदा में रहने वाले अरुण अहिरवार के दो लड़के हैं। गौरव उनका छोटा बेटा है। इसलिए वह घर में सबका लाडला था। गौरव की 1 साल पहले ही पथरिया कस्बे में शादी हुई थी। वह मेहनत मजदूरी करने भोपाल जाता था। घटना वाली रात भी गौरव भोपाल से काम करने के बाद अपने घर लौट रहा था। जहां परिजन उसका इंतज़ार कर रहे थे। गौरव तो घर नही पहुंचा लेकिन उसके मरने की खबर ज़रूर घर पहुंच गई।
इनका कहना है।
शुक्रवार शनिवार की रात थाना क्षेत्र में एक गंजबासौदा निवासी युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।