अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीवानगंज में पदस्थ व्याख्याता एम.एल. अहिरवार को सावित्रीबाई फुले सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षक चेतना वर्ष 2025 के अंतर्गत शिक्षक संदर्भ समूह सहानुभूति मानव कल्याण विकास समिति एवं टीचर अवेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम गांधी भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें नगर निगम भोपाल की महापौर मालती राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सावित्रीबाई फुले ने देश में बालिका शिक्षा और वंचित वर्ग की शिक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। भारतीय समाज में शैक्षिक संस्कृति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्ष और समर्पण से प्रेरित होकर यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जाता है जो शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।एम.एल. अहिरवार को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और बालिका शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करने और समाज में शिक्षा का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28