पाकिस्तान कैसे बन गया यूएन का अध्यक्ष, क्या कर रही मोदी सरकार: सुरजेवाला
नई दिल्ली: कांग्रेस ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में महत्त्वपूर्ण पद मिलने पर बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि पाकिस्तान को यह पद मिलना भारत की विदेश नीति की विफलता है। कांग्रेस ने इसे भारत के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका भी बताया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को अब वैश्विक सुरक्षा का ठेकेदार बना दिया गया है। अब शैतान ही कुर्सी पर बैठा है।
सुरजेवाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश नीति पर दिखावटी वादें करते है और वे इस परिणाम को रोकने के लिए वैश्विक समर्थन जुटाने में विफल रहे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। उन्होंने भारत के पारंपरिक कूटनीतिक संबंधों में आई ‘गिरावट’ पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि हमारे पुराने और विश्वसनीय सहयोगी, वे संबंध जो कांग्रेस ने सालों में एशिया और पड़ोसी देशों में बनाए थे, अब हमसे दूर हो गए हैं। आज हम अलग-थलग पड़ गए हैं।

पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?