दीवानगंज पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति मिलेगी:डॉ चौधरी
-दीवानगंज में 14 लाख 42 हजार की लागत से तैयार पंचायत भवन का लोकार्पण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के दीवानगंज में 14 लाख 42 हजार रुपये की लागत से निर्मित नया पंचायत भवन बुधवार को क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा लोकार्पित किया गया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और ग्रामीण क्षेत्र की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी बैठकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। लोकार्पण समारोह बुधवार दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ, जिसमें विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी का ग्रामीणों ने लड्डुओं से तोलकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राकेश शर्मा सलामतपुर, उपसरपंच शमीम खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक डॉ. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति मिलेगी और ग्रामीणों को आवश्यक प्रशासनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा