5452 करोड़ की लागत से बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, 2028 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
गुरुग्राम। लंबे इंतजार के बाद 5 सितंबर से साइबर सिटी में मेट्रो विस्तार का काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट से नए और पुराने गुरुग्राम की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ट्रैफिक का दबाव घटेगा।
प्रोजेक्ट की खास बातें
नया मेट्रो कॉरिडोर 28.5 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। निर्माण पर लगभग 5,452.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिसंबर 2028 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में लगभग 15 किलोमीटर (सेक्टर-9 तक) विस्तार होगा। 35 ट्रेनें चलेंगी, शुरुआती कोच 3 होंगे जिन्हें बाद में 6 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेनें अधिकतम 80 किमी/घंटा की स्पीड से चलेंगी।
फंडिंग
हरियाणा सरकार देगी 4,556.53 करोड़ रुपये। केंद्र सरकार देगी 896.19 करोड़ रुपये।
स्टेशन कहाँ बनेंगे?
कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन से आगे शुरू होगा और सेक्टर-45, साइबर पार्क, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार, पालम विहार, साइबर हब समेत 27 जगहों पर स्टेशन होंगे।
लोगों को मिलेगा फायदा
नए कॉरिडोर से दिल्ली मेट्रो और रैपिड मेट्रो को जोड़ा जाएगा। यह रिंगमेन सिस्टम की तरह काम करेगा जिससे पूरे शहर की कनेक्टिविटी आसान होगी। अनुमान है कि रोजाना 10 लाख लोग इस सुविधा का लाभ उठाएंगे। आगे चलकर यह संख्या 20 लाख तक पहुंच सकती है। मेट्रो कार्ड से बाइक और कार की सुविधा भी मिलेगी, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी।
असर
मेट्रो विस्तार से ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या कम होगी। प्रोजेक्ट को दो पैकेज में बांटकर समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
-- मुकेश शर्मा, विधायक, गुड़गांव

IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट के नए किंग? अभिषेक शर्मा ने बाबर आजम और वॉर्नर को पछाड़कर बनाया यह रिकॉर्ड।
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान