हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो ने गणेश विसर्जन स्थलों पर संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया
अदनान खान भोपाल। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गणेश विसर्जन के अवसर पर काली जी के मंदिर और चार इमली घाट पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए फूल माला, पाउच पन्नी और पूजन सामग्री को अलग-अलग करके सही स्थानों पर भेजा, जिसका उपयोग रीसाइक्लिंग, अगरबत्ती बनाने और जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री देकर किया जाएगा। हमीदिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा इस तरह की पहल से न केवल स्वच्छता का संदेश दिया गया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रदर्शन किया गया। यह महाविद्यालय की छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने की पहल का एक संदेश दिया इस कार्य में नगर निगम कर्मचारियों के साथ वरिष्ठ स्वयंसेवक इरफान अंसारी स्टेट कैंपर आयुष ठाकुर, जयकुमार अहिरवार, अरविंद जाटव, एवं सुमित सेन, जिया, शिवेश, अंशुल, रोहित, अंशुल, उमर, वंशिका, निशिका, दर्शवी पाल, यशिका, राजा रजक के साथ अन्य स्वयंसेवकों ने अपना योगदान दिया।


द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग