बिलासपुर में 9 सितंबर को सचिन पायलट की आमसभा, ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ होगा मुख्य नारा
बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की कथित वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ी आमसभा करने जा रही है। यह सभा 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे ग्रीन गार्डन मैदान, मुंगेली नाका में होगी, जिसकी कमान पार्टी के राष्ट्रीय नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट संभालेंगे।
देवेंद्र यादव ने दी तैयारी की कमान
सभा की तैयारी को लेकर 7 सितंबर को कांग्रेस भवन बिलासपुर में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव ने महिला कांग्रेस, पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देशभर में पदयात्रा कर जनता की समस्याएं सुनी हैं। लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर वोट प्रतिशत बदलने और चुनाव परिणामों में हेरफेर किया। यही कारण है कि देशभर में “वोट चोर-गद्दी छोड़” का नारा गूंज रहा है।
पहली बड़ी सभा छत्तीसगढ़ में
यादव ने बताया कि इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जहां सचिन पायलट के नेतृत्व में बड़ी सभा आयोजित की जा रही है। 9 सितंबर की इस आमसभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
रायपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक
इस प्रदर्शन को लेकर राजधानी रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की मीटिंग हुई। इसमें पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशेष रूप से मौजूद रहे।

ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’
बिहार विधानसभा में बहुमत की जंग, दोनों पक्षों की परीक्षा
गांवों को ‘आत्मनिर्भर बस्तियों’ में बदलने की योजना
जय शाह और BCCI ने सोशल मीडिया पर दी खास बधाई
“भय जाने वाला है…” अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत