4 दिन बाद बंद हुए हलाली डैम के गेट, मछलियां पकड़ने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
लगातार चार दिन तक खुले रहने के बाद सोमवार दोपहर हलाली डैम के गेट बंद कर दिए गए है। गेट बंद होते ही जिस स्थान से डैम का बैकवॉटर बाहर निकलता है, वहां आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग हाथों में जाल और अन्य साधन लेकर मछलियां पकड़ने पहुंच गए। इस दौरान मौके का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि गुरुवार को लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते डैम प्रबंधन द्वारा दो गेट खोले गए थे। चार दिन तक पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गेट बंद कर दिए गए। पानी की तेज धारा के चलते बड़ी संख्या में मछलियां किनारे और निचले हिस्से में दिखाई देने लगीं, जिन्हें पकड़ने के लिए लोग टूट पड़े। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए डैम क्षेत्र में सावधानी बरतें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।

बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट