मामूली कहासुनी पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से किया हमला, हाथ में गंभीर चोट
-सलामतपुर के राजीवनगर की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाने के राजीवनगर बस्ती में दो सगे भाइयों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गईं। छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे बड़े भाई के हाथ में गहरा ज़ख्म हो गया। उसे घायल अवस्था में सांची सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीवनगर बस्ती में फरियादी शुभम बाल्मीकि पिता जगदीश बाल्मीकि उम्र 30 वर्ष जो संघमित्रा रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता है। पत्नी के गर्भवती होने पर 1 महीने की छुट्टी लेकर अपने घर पर ही पत्नी आशा की देखरेख कर रहा था। तभी उसका छोटा भाई योगेश बाल्मीकि पिता जगदीश बाल्मीकि घर आया। शुभम ने उससे बोला कि तुम घर का राशन वगैरह बिना पूछे ही बेच देते हो। कुछ काम क्यों नही करते। इतनी सी बात सुनकर योगेश आगबबूला हो गया। और शुभम के साथ गाली गलौच करने लगा। बात बढ़ने पर रसोईघर से चाकू उठा लाया और शुभम पर हमला कर दिया। शुभम ने रोकने की कोशिश की तो उसका हाथ चाकू से कट गया। जिससे हाथ में गहरा ज़ख्म हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को सांची सिविल अस्पताल पहुंचाकर आरोपी योगेश के विरुद्ध धारा 118(1), 296, 351(3) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।
इनका कहना है।
राजीवनगर में 2 सगे भाइयों के बीच मामूली कहासुनी पर विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को छुरी मार दी। जिससे बड़े भाई के हाथ में गहरी चोट आ गईं। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”