अफेयर की अफवाहों ने बढ़ाई टेंशन, पायल बोलीं– “टूट गया भरोसा”
मुंबई: रेसलर-एक्टर संग्राम सिंह और अभिनेत्री निकिता रावल के बीच रिश्ते को लेकर कई बाते कही जा रही हैं। साथ ही ये भी कहा गया कि अभिनेता का एक्ट्रेस निकिता के साथ अफेयर चल रहा है और वो उन्हें डेट कर रहे हैं। हालांकि, संग्राम सिंह ने इन अफवाहों का खंडन किया है और निराशा व्यक्त की। इसके अलावा निकिता रावल ने भी इन अफवाहों को बेबुनियाद बताया। इसी बीच रेसलर-एक्टर की पत्नी पायल रोहतगी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
पति संग्राम सिंह के साथ पायल ने शेयर की तस्वीर
संग्राम सिंह के अफेयर्स से जुड़ी खबरों के बीच उनकी पत्नी और अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने खुद की शादी के रिसेप्शन की तस्वीर साझा की है, जिसमें पति संग्राम सिंह के साथ वो खड़ी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "विश्वासघात हमेशा वफादारी के रूप में तब तक आता है, जब तक उसका मुखौटा नहीं उतर जाता।"
पायल रोहतगी ने कहा- मैंने हर किसी की मदद...
इसके साथ ही पायल रोहतगी ने एक और पोस्ट किया है। इसमें भी उन्होंने अपनी ही शादी के रिसेप्शन की तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन दिया, 'एक अमीर आदमी से पूछा कि उसने यह कैसे किया और उसने कहा 'मैंने हर किसी की मदद करने की कोशिश करना बंद कर दिया'
कब हुई थी पायल-संग्राम की शादी?
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 12 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी।

रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला
मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
भंसाली के निर्देशन में फिर दिखेगा भव्य सिनेमाई अनुभव
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा