भोपाल विदिशा हाईवे पर पुलिस ने की वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट 8 वाहन चालकों के बनाए चालान
-8 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 2400 रुपए समन शुल्क वसूला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई सुनील शर्मा और पुलिस बल द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट की जांच की गई। आठ वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर चौबीस सो रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वाहनों की जांच कार्रवाई से चालकों में हड़ंकप मच गया।वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं बिना सीट बेल्ट कार चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है।वाहन चैकिंग अभियान के दौरान समन शुल्क वसूल किया।कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और जुर्माना वसूल किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है।कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक भी कर रही है।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर 8 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। जिसमे 2400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच