दीवानगंज में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मरीजों को फल व ड्राईफ्रूट लड्डू वितरण, चलाया स्वच्छता अभियान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान सरपंच गिरजेश नायक एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों को फल, ड्राईफ्रूट और लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपसरपंच शमीम खान, अमित पाल सिंह राघव, इकबाल खान, सचिव राम प्रसाद मालवीय तथा फ़ेमिद खान उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर पलक पटेरिया भी मौजूद रही। सरपंच ने मरीजों का हालचाल लिया और सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी कड़ी में सरपंच गिरजेश नायक व उनकी टीम दीवानगंज स्कूल भी पहुंचे, जहां बच्चों को टॉफियां वितरित की गईं। वहीं नगर की सड़कों पर सफाई अभियान चलाकर झाड़ू लगाई गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनहित में सेवा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देना रहा। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।

मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच