भोपाल-विदिशा हाईवे के कुल्हाड़िया पर हादसा, कार ने बाईक को मारी टक्कर, मां-पुत्र व पत्नी घायल
-हाइवे 18 पर आए दिन हो रहे हैं हादसे, 4 लेन की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को भोपाल-विदिशा हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से विदिशा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना कुल्हाड़िया मोड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अनुज अहिरवार (23) निवासी ग्राम धनोरा, जिला विदिशा, वर्तमान में भोपाल में रह रहे थे। वे अपनी मां और पत्नी को विदिशा छोड़ने के लिए एमपी04 वीडी 6876 मोटरसाइकिल से धनोरा जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के ग्राम कुलहड़िया मोड़ पर एक अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में सलामतपुर पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
शनिवार सुबह 9 बजे के लगभग थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया मोड़ पर 1 तेज़ रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार लोगों को चोटें आईं हैं। मौके से कार चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश में आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश