दीवानगंज स्कूल के विद्यार्थियों का भोपाल में शैक्षणिक भ्रमण, ब्यूटी वैलनेस करियर पर मिली जानकारी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के ब्यूटी वैलनेस विषय के विद्यार्थियों ने भोपाल स्थित केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को ब्यूटी वैलनेस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि इस विषय के अध्ययन से वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि सौंदर्य एवं वेलनेस इंडस्ट्री में उज्ज्वल भविष्य भी बना सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने संस्थान में उपलब्ध आधुनिक तकनीकों और प्रशिक्षण की सुविधाओं को देखा और अनुभव किया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें नए अवसरों के बारे में जानकारी मिली और वे अब अपने भविष्य को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। भ्रमण के दौरान विद्यालय की प्राचार्य प्रीति कहर, गोपाल अहिरवार, ममता पासी, निधि जैन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश