सलामतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ा, 120 पेटी शराब बरामद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज में रागिनी ढाबा के सामने शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे अवैध शराब ले जा रहे एक मिनी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। उक्त ट्रक भोपाल से विदिशा जा रहा था, जिसमें 120 पेटी शराब की रखी हुई थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक अवैध रूप से शराब भरकर ले जा रहां है। तब सलामतपुर पुलिस ने फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज में रागिनी ढाबा के सामने मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 04 वायपी 5603 को पुलिस ने रोका तो ड्राइवर अंधरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने जब मिनी ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 120 पेटी शराब की मिली। जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है। जिस पर पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है। हालांकि ड्राइवर मौके से से फरार हो गया।पुलिस ने मिनी ट्रक से 1058.4 लीटर अवैध शराब जब्त की। जिसकी कीमत 8,79,450 रुपए और साढ़े आठ लाख रुपए कीमत का मिनी टाटा ट्रक जब्त कर लिया है। दोनों की कुल कीमत 17 लाख 29 हजार 450 रुपए है। पुलिस ने धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत टाटा ट्रक क्रमांक एमपी 04 वायपी 5603 पर मामला दर्ज किया है।
इनका कहना है।
नशीले पदार्थों को लेकर अभियान चल रहा है। जिसके अंतर्गत देर रात दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर अवैध शराब का ट्रक पकड़ा है। जिसमें 120 पेटी अवैध शराब की रखी हुई थी। पुलिस आगे भी इसी तरह की कार्रवाई करती रहेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश