डीटीसी बस स्टैंड के कारण 22 जगहों पर लग रहा जाम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में खुलासा
नई दिल्ली । दिल्ली में आए दिन लग रहे जाम की एक वजह डीटीसी के बस स्टैंड भी हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 22 ऐसे बस स्टैंड हैं जहां पर बसों के रुकने की कारण जाम लगता है। राजधानी दिल्ली में आए दिन लग रहे जाम की एक वजह डीटीसी के बस स्टैंड भी हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 22 ऐसे बस स्टैंड हैं जहां पर बसों के रुकने की कारण जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने डीटीसी को रिपोर्ट भेजकर इन बस स्टैंड को शिफ्ट करने को कहा है। डीटीसी ने भी इसके लिए भौतिक सर्वे शुरू कर दिया है। दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ महीनों पहले यह सर्वे कराया था। इनमें न सिर्फ डीटीसी के बस स्टैंड, बल्कि सड़कों के क्षतिग्रस्त होने, सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग न होने और वाहन चालकों को निर्देशित करने वाले संकेतकों के अभाव को यातायात बाधित होने का प्रमुख कारण माना गया। इनमें डीटीसी के बस स्टैंड को जाम की मुख्य वजह पाया गया। ये स्टैंड ऐसी स्थान पर बनाए गए हैं जहां फ्लाईओवर होने की वजह से या तिराहों-चौराहों की वजह से ट्रैफिक एक जगह एकत्र होता है। बसें रुकने के कारण पीछे जाम लग जाता है और यह स्थिति दिनभर बनी रहती है। यातायात पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक इन 22 स्थानों पर यातायात सुगम तभी हो सकता है जब इन बस स्टैंड को 100-200 मीटर आगे या पीछे शिफ्ट किया जाए। जानकारी के मुताबिक, जाम लगने के कारण न सिर्फ बस यात्रियों को परेशानी हो रही है बल्कि वह तय समय पर कहीं पहुंच भी नहीं पा रहे हैं।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश