फैंस के लिए खुशखबरी! ब्रेक के बाद जिमी किमेल फिर से करेंगे एंटरटेन
मुंबई: बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की मौत के बाद चर्चित कॉमेडियन जिमी किमेल लाइव शो को अचानक बंद कर दिया गया था। हालांकि, ये फैसला एबीसी नेटवर्क ने लिया था, क्योंकि जिमी किमेल ने चार्ली किर्क के संदिग्ध हत्यारे को लेकर विवादित बयान दिया था। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। अब मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर आई कि जिमी का शो फिर से शुरू हो रहा है और वो वापसी कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर।
मंगलवार से शुरू हो रहा शो
एबीसी ने सीएनएन से बात की। उन्होंने कहा, "पिछले बुधवार को, हमने देश के लिए एक भावनात्मक क्षण में तनावपूर्ण स्थिति को और भड़काने से बचने के लिए शो का निर्माण स्थगित करने का निर्णय लिया था।" उन्होंने आगे कहा, "हमने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि हमें लगा कि कुछ टिप्पणियां गलत समय पर हुईं इसलिए वो असंवेदनशील थीं। हमने पिछले कुछ दिनों में जिमी के साथ विचार-विमर्श किया है और उन चर्चाओं के बाद, हम मंगलवार को शो पर वापस लौटने का निर्णय ले पाए हैं।"
जिमी ने ऐसा क्या कहा कि बंद हुआ शो?
ये पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब जिमी किमेल ने अपने शो में चार्ली किर्क के संदिग्ध हत्यारे टायलर रॉबिन्सन पर टिप्पणी की। किमेल ने दावा किया कि रॉबिन्सन पहले ट्रंप समर्थक रिपब्लिकन रहा होगा और ‘मैगा गिरोह’ इस बात को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उनकी इस टिप्पणी के तुरंत बाद दक्षिणपंथी समूहों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। सोशल मीडिया पर उन्हें कठोर शब्दों में ट्रोल किया गया और यह मामला राजनीतिक रंग ले बैठा।
कब हुई थी चार्ली किर्क की हत्या?
आपको बता दें कि चार्ली किर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। पुलिस ने तीन दिन बाद 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया था।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण