हैदराबाद के हार्टफुलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मलित हुए रायसेन पुलिस के ASI हरिओम राना
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था के बीच में हुए MOU के तहत श्रीराम चंद्र मिशन के हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांति वनम हैदराबाद में मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को हार्टफुलनेस प्रशिक्षक बनाए जाने हेतु एक सप्ताह का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। जिसमें जिला रायसेन पुलिस से ASI हरिओम सिंह राना सम्मिलित हुए। इसके जरिये पुलिस अधिकारियों को सहज मार्ग की पद्धतियों रिलेक्सेशन, ध्यान, सफाई, प्रार्थना के बारे में विस्तार से बताया गया। इन पद्धतियों के जरिये भावनात्मक और मानसिक तनाव को दूर किया जाता है। जिससे व्यक्ति की उच्चतम क्षमताओं एवं चेतना के विस्तार करने में मदद मिलती है और विपरीत परिस्थितियों में सटीक निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, इसके नियमित अभ्यास से पुलिस का तनाव कम किया जा सकेगा एवम पुलिस का व्यवहार जनता, परिवार एवं स्टाफ के साथ अच्छा होगा, तथा कठिन, असहज,असमंजस्य या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेकर कार्य करने में सक्षम होंगे साथ ही नशे से दूरी बनाए रखने में भी ये पद्धति कारगर है।

मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा