नरखेड़ा-सरार सड़क जर्जर, गड्ढों से परेशान ग्रामीणों में नाराजगी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम नरखेड़ा से सरार तक बनाई गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बने ज्यादा समय नहीं हुआ, लेकिन घटिया निर्माण और समय पर रखरखाव न होने के कारण सड़क की स्थिति बिगड़ती चली गई। लोगों ने विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। गांव वालों का कहना है कि यह सड़क उनकी जीवन रेखा है, इसी से वे बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य स्थानों तक पहुंचते हैं। खराब सड़क के कारण न सिर्फ आवागमन बाधित है बल्कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश