दीवानगंज में पीएम ग्रामीण सड़क योजना का फर्जीवाड़ा सिर्फ फ़ोटो सेशन के लिए लगाए बोर्ड घंटे भर में निकाले
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सच्चाई एक बार फिर उजागर हो गई है। यहां फैक्ट्री चौराहा से स्टेशन मार्ग तक सांकेतिक बोर्ड लगाए गए, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि बोर्ड महज़ एक घंटे बाद ही पिकअप वाहन में उखाड़कर ले जाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह ठेकेदारों का पुराना खेल है, जिसमें विकास कार्य केवल कागजों और तस्वीरों तक ही सीमित रह जाते हैं।
पूछताछ में ठेकेदार के लोगों ने खुद स्वीकार किया कि “सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए बोर्ड लगाए थे।” यानी जनता की आँखों में धूल झोंकने का यह नया तरीका अब खुलेआम सामने आ चुका है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सड़कों और विकास कार्यों की हकीकत फोटोज़ और फाइलों तक ही सीमित रहेगी, तो क्या वास्तव में गांवों का विकास हो पाएगा? यह फर्जीवाड़ा न सिर्फ योजनाओं की साख पर सवाल खड़े करता है, बल्कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गहरा संदेह पैदा करता है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश