गाड़ी में छह सवार थे, तीन घायल, पांच की मौत
गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से एक बेकाबू थार गाड़ी जा टकराई। इस भीषण हादसे में थार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवती और दो युवक शामिल हैं। थार में कुल छह लोग सवार थे सवार थे। ओवरस्पीड होने के कारण थार अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। दिल्ली से जयपुर जाने वाली साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से तेज रफ्तार थार जा टकराई। यूपी नंबर की ब्लैक थार में तीन युवक और तीन युवती सवार थीं। इस हादसे में 3 युवती सहित 2 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मृतकों के नाम
1. प्रतिष्ठा मिश्रा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री चंद्रमणि मिश्रा निवासी रायबरेली, उत्तर-प्रदेश
2. आदित्य प्रताप सिंह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश
3. गौतम पुत्र (उम्र-31 वर्ष) युद्ध वीर सिंह निवासी मोहना, सोनीपत, वर्तमान निवासी ग्रेटर नोएडा
4. लावण्या (उम्र-26 वर्ष) पुत्री देवेन्द्र पाल निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश
5. सोनी, निवासी दिल्ली
घायल का नाम
कपिल शर्मा (उम्र 28 वर्ष) पुत्र हर्षरूप निवासी बुलन्दहर, उत्तर-प्रदेश
दो युवतियां लॉ स्टेंडट और दो युवक इंजीनियर
मरने वालों में प्रतिष्ठा मिश्रा और लावण्या लॉ कॉलेज की स्टूडेंट थी। दोनों ग्रेटर नोएडा के लॉयड लॉ कॉलेज में एलएलबी की सेकेंड ईयर की छात्रा थीं। सोनी दिल्ली की रहने वाली थी, जो गाजियाबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वहीं, कपिल और आदित्य इंजीनियर थे।
क्लब से आते समय हुआ हादसा
सभी गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास इबोला क्लब से आए थे और थार गाड़ी की ओवर स्पीड बताई जा रही है। बताया जा रहा है गाड़ी ओवर स्पीड में होने कारण और अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी मारती हुई डिवाइडर से टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी को आदित्य चला रहा था।

एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा