बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो-प्रेशर का असर, बिहार में अगले दो दिन तक बारिश की संभावना
पटना: बिहार में इन दिनों मौसम का मूड स्विंग चल रहा है. कभी तेज धूप की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे हैं तो कभी अचानक से आसमान में काले बादल पहुंच कर रेड अलर्ट के दायरे में मूसलाधार बारिश करवा रही है. शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला. पटना, अरवल, सारण, भोजपुर, रोहतास, खगड़िया, नालंदा, जहानाबाद और वैशाली सहित कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. वैशाली में तो आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिली है. इन जिलों में सुबह से तेज धूप निकली हुई थी लेकिन दोपहर से लेकर शाम के बीच अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया.
अचानक क्यों बिगड़ा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया एक्टिव है. इसका असर बिहार के ऊपर भी बन रहा है. इसी वजह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल. यह सिलसिला अगले एक से दो दिनों तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भी रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है.
आज कैसा रहेगा मौसम
फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक तापमान और उच्च आर्द्रता के कारण “असुविधा” का स्तर “बहुत अधिक” बने रहने की संभावना है. हालांकि बीच बीच में मध्यम स्तर की बारिश भी होने का पूर्वानुमान है. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी बिहार के सीमावर्ती जिलों और सीमांचल के जिलों में देखने को मिलेगी. यहां मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. शेष जिलों में बूंदाबांदी का ही आसार है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मानसून
दुर्गा पूजा और दशहरा के समय मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में रुक-रुककर बारिश होगी, जबकि उत्तर बिहार के अधिकतर हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. उमस से परेशानी बनी रहे

एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा