-सूखी सेवनिया थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत पहुंची मौके पर

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

दीवानगंज और भदभदा रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। ग्राम गीदगढ़ के आगे रेलवे कर्मचारी अवधेश साहू (निवासी भोपाल), जो गैंगमैन के पद पर तैनात थे, अपनी ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना जानकारी शनिवार शाम लगभग 4 बजे प्राप्त हुई।सूचना मिलते ही सूखी सेवनिया थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।  फिलहाल जांच की जा रही है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28