विशाल पेड़ गिरने से 3 मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त होकर गिरीं, अफरा-तफरी का माहौल, 2 लोगों को आई चोटें
-पीड़ित परिवारों ने शासन प्रशासन से की मुआवज़े की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची जनपद के ग्राम नरखेड़ा में शनिवार की रात करीब 10:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के बीच स्थित पुराना विशालकाय बहेड़ा का पेड़ अचानक नीचे से टूटकर तीन घरों पर जा गिरा। अचानक गिरे पेड़ से जोरदार धमाका हुआ, जिससे घरों में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनते ही पास ही झांकी में मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और घरों में फंसे परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में एक व्यक्ति के पैर में तो दूसरे के हाथ में चोट आई, वहीं एक भैंस भी घायल हो गई। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ, लेकिन तीनों घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित घर मालिकों के नाम खुमान सिंह लोधी, विजय लोधी और रवि लोधी बताए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत प्रशासन और वन विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई भी मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
इनका कहना है।
रात लगभग 10:30 बजे सभी ग्रामीण झांकी पर बैठे थे। उसी समय तेज़ आवाज़ आई। हम लोग भागकर आए तो देखा कि एक पेड़ 3 घरों पर गिर गया है। जिससे 3 लोगों को चोटें आईं हैं और घर भी टूट गए हैं। वहीं भैसों को भी चोट आईं हैं
कैलाश लोधी, ग्रामीण।
तेज़ हवा चलने की वजह से बहेड़ा का पुराना पेड़ घरों के ऊपर गिर गया। हमारे परिवारजनों ने भागकर अपनी जान बचाई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विजय लोधी पीड़ित।
लगभग 40 साल पुराना बहेड़ा का पेड़ मेरे घर पर गिर गया। मुझे भी चोट आई है। घर की दीवार टूटने से बड़ा नुकसान भी हो गया। हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि हमें उचित मुआवजा दिया जाए।
रवि लोधी, पीड़ित


छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा