बुधनी में नर्मदा घाट पर दीवानगंज के 3 युवक डूबेः एक को बचाया, 2 की तलाश जारी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज निवासी तीन युवक मोटरसाइकिल से रविवार सुबह बुधनी के नर्मदा घाट पर स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो अन्य युवक लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों द्वारा लापता युवकों की तलाश जारी है। यह घटना तब हुई जब तीनों युवक सलकनपुर देवी धाम जा रहे थे और नर्मदा घाट पर स्नान करने रुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगातार बारिश के बावजूद लापता युवकों की खोजबीन जारी है। पुलिस के अनुसार, लापता युवकों की पहचान 25 वर्षीय नीलेश साहू और योगेश साहू के रूप में हुई है, जो दीवानगंज, जिला रायसेन के निवासी हैं। बचाए गए युवक का नाम 25 वर्षीय तोरण यादव है।
सलकनपुर दर्शन के लिए जा रहे थे--बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि नीलेश और योगेश की तलाश जारी है।एसडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दे दी गई है और स्थानीय सहयोग से बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। तीनों युवक बाइक से दीवानगंज से सलकनपुर मां विजासन देवी के दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा