न्यूयॉर्क की सैर पर प्रियंका और मालती, ईशान खट्टर-दीया संग बिताया खास वक्त
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच आज प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल पर न्यूयॉर्क से अपनी कई शानदार तस्वीरों को शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा कीं। इनमें उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और दोस्तों के साथ खुशी के पल शामिल हैं। एक तस्वीर में प्रियंका निक के साथ मुस्कुराती नजर रही हैं। दूसरी तस्वीरों में मालती अपनी गुड़ियों के साथ खेलती और तैरती दिख रही हैं। प्रियंका ने मालती को न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर कराई, जिसमें अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री दीया मिर्जा भी उनके साथ नजर आए। इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे लोगों के साथ न्यूयॉर्क का सितंबर जादुई था।'
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
प्रियंका की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपना प्यार बरसाया। प्रियंका की इस शानदार पोस्ट पर नताशा पूनावाला और मृणाल ठाकुर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। दीया मिर्जा ने लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं', अभिनेता दर्शन कुमार ने भी प्रियंका की इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं प्रियंका के कई फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर फायर और दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वह एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ एक्टर महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान