उपचुनाव से पहले पलटी बाज़ी! AAP के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने थामा BJP का दामन
दिल्ली | दिल्ली के 12 वार्डों में नगर निगम के उपचुनाव हो रहे हैं. 30 नवंबर को उपचुनाव में वोट डाले जाने हैं, लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. वजीरपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक रहे राजेश गुप्ता आप छोड़ दिल्ली बीजेपी का दामन थाम लिया है | राजेश गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले राजेश गुप्ता जॉइनिंग के समय भावुक हो गई और उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप भी लगाए |
अरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोप
पूर्व आप विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनका फोन तक नहीं उठाते हैं. साथ ही कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी बात नहीं करते हैं. पार्टी के शीर्ष नेताओं के इसी व्यवहार से खफा होकर, राजेश ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है |
नगर निगम चुनाव पर पड़ेगा असर
उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब 12 सीटों पर नगर निगम चुनाव हो रहा है. ऐसे में इस आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. दूसरी तरफ चांदनी महल वार्ड से भी आप नेता शोएब इकबाल ने आप को से इस्तीफा दे दिया है और वह अपने आजाद उम्मीदवार इमरान को चुनाव लड़ा रहे हैं. अब वजीरपुर में भी इसी तरह के हालात बनते दिख रहे हैं |
कल होना है मतदान
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए कल 30 नवंबर) सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने गुरुवार शाम 5:30 बजे से 48 घंटे की ‘साइलेंस पीरियड’ लागू किया है, जिसमें कोई चुनावी प्रचार या सर्वे परिणाम प्रसारित नहीं किए जा सकेंगे. भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर में 132 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि दिल्ली मेट्रो ने मतदान कर्मियों की आसानी के लिए सुबह 4 बजे से ही सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है |

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
‘रिश्वत मांगना ही नहीं, लेना भी पाप है’, हाईकोर्ट की डॉक्टर को चेतावनी