सलामतपुर फ्यूल स्टेशन पर नशे में कार सवार तीन युवक पैट्रोल डलवाकर भागे, रास्ते में 3 बाइकों में मारी टक्कर
-सलामतपुर फ्यूल स्टेशन टैंक पर देर रात में हंगामा, दो पीड़ितों ने थाने में दिए आवेदन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में स्तिथ सलामतपुर फ्यूल स्टेशन पेट्रोल टैंक पर देर रात कार सवार 3 युवकों ने शराब के नशे में बहुत हंगामा मचाया। और टैंक कर्मचारियों के साथ काफी बहस भी करी। और उन्होंने अपनी कार में पांच सौ रूपये का पेट्रोल भरवाया और बिना रुपये दिए ही मौके से विदिशा की और भाग निकले। भागने के दौरान पेट्रोल कर्मचारियों ने हुंडई ओरा कार एमपी 04 टीबी 4651 का पीछा भी किया लेकिन कार चालक तेज़ी में भाग गया। भागते समय कार चालक ने 2 से 3 मोटरसाइकिलों में टक्कर भी मार दी। बताया जा रहा है कार भोपाल से विदिशा की और जा रही थी। भागते समय कार चालक में अम्बाडी गांव जा रहे तालिब मंसूरी की मोटरसाइकिल में भी टक्कर मार दी। जिससे युवक के हाथ पैर में चोट आ गई और मोटरसाइकिल छतिग्रस्त हो गई। पेट्रोल टैंक संचालक और मोटरसाइकिल चालक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सलामतपुर फ्यूल स्टेशन के मैनेजर गुप्ता जी ने बताया कि उनके टैंक मालिक ने आरोपियों की पहचान कर ली थी। उनके पिता ने पांच सौ रुपये फोन पे के माध्यम से वापस कर दिए हैं। और यह भी पता चला है कि तीनों ही युवकों ने गुलाबगंज तक कई वाहनों में टक्कर मारी थी। जिससे हुंडई ओरा कार भी छतिग्रस्त हो गई। सलामतपुर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?