भोपाल से सांची घूमने जा रहे चार दोस्तों की 2 बाइकों में दो कारों ने मारी टक्कर, 4 गंभीर घायल
-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे के लांबाखेड़ा मोड़ की घटना
-डायल 112 के पायलेट ने सतर्कता के चलते घायलों को शीघ्र पहुंचाया अस्पताल
-घायलों की स्तिथि गंभीर होने पर पहले सांची अस्पताल फिर विदिशा और भोपाल किया रेफर
-पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया विवेचना में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के लांबाखेड़ा मोड़ पर रविवार दोपहर के समय 2 मोटरसाइकिलों को 2 कारों ने टक्कर मार दी। जिससे 4 युवकों को गंभीर चोटें आ गईं। युवकों को गंभीर हालत में डायल 112 के पायलेट शुभम राजपूत और आरक्षक रंजीत धाकड़ ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया है। स्तिथि बिगड़ने पर शाम को सभी घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल के लांबाखेड़ा से सांची स्तूप तीन मोटरसाइकिलों से 6 दोस्त घूमने जा रहे थे। रास्ते में बेरखेड़ी चौराहे के पास लांबाखेड़ा मोड़ पर सांची से इंदौर जा रही बलेनो कार एमपी09 सीएक्स 1759 ने सुजुकी मोटरसाइकिल एमपी04 वाईएल 3479 में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार साहिल खान पिता अब्दुल खान उम्र 19 वर्ष और उसके दोस्त अयान खान उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी लांबाखेड़ा भोपाल मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर घायल हो गए। वहीं दस मिनिट बाद उनके दूसरे दोस्त आदिल खान पिता नईम खान उम्र 20 और दोस्त निज़ाम खान पिता ज़हीर खान उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी लांबाखेड़ा भोपाल की मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे एमपी04 वाईएस 8473 में विदिशा से भोपाल जा रही स्विफ्ट कार एमपी04 सीआर 6655 ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों को सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आ गईं। दुर्घटना के कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम की स्तिथि भी बन गई थी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छतिग्रस्त वाहनों को लोगों की मदद से सड़क से साइड में हटाकर यातयात को सुचारू रूप से शुरू कराया।
हाइवे पर यातायात का अत्यधिक दबाब, प्रतिदिन निकलते हैं छोटे बड़े 10 हज़ार वाहन-----भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग दस हज़ार वाहन निकलते हैं जिनमें लगभग दो सौ यात्री बसें भी शामिल हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना, ललितपुर , झाँसी कानपुर, लखनउ और इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डंपर, ईंट, ढोने वाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे के लांबाखेड़ा मोड़ पर भोपाल से सांची घूमने जा रहे 4 दोस्तों की 2 बाइकों में 2 कारों ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 4 युवक गंभीर घायल हो गए। थाने की डायल 112 से तत्काल घायलों को सांची अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात