कस्बे के युवा हर सप्ताह श्मशान घाट पर कर रहे हैं श्रमदान
-साफ सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर युवाओं ने उठाया बीड़ा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खनर पर पैनी नज़र)
कस्बे के युवाओं ने स्थानीय श्मशान घाट पर उग आई झाड़ियों को हटाने सहित अन्य साफ सफाई की व्यवस्थाओं का बीड़ा उठाया है। युवा हर सप्ताह रविवार के दिन श्मशान घाट पर सुबह से ही पहुंचकर दिन भर साफ सफाई करते हैं। युवाओं ने अन्य लोगों से भी अभियान में शामिल होने की अपील की है। युवाओं के साथ ही सुनारी सलामतपुर सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह राजपूत भी अपना पूरा सहयोग देते हैं। युवाओं ने कहा कि अभियान में सभी ने शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि हम हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे। न गंदगी करेंगे न किसी और को करने देंगे। सबसे पहले हम स्वयं से, धार्मिक स्थलों से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करेंगे। और हम सब यह मानते हैं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। श्मशान घाट के साथ ही गांव-गांव और गली-गली स्वच्छता का प्रचार भी करेंगे। और आज जो शपथ ले रहे हैं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाएंगे। और उनसे कहेंगे कि वह भी हमारी तरह स्वच्छता के लिए 100 घंटे दें, इसके लिए प्रयास करेंगे। और कहा कि हमें मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया हमारा एक कदम पूरे भारत देश के धार्मिक स्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात