हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार के बावजूद दिल्ली के कई इलाके रेड जोन
दिल्ली | दिल्ली की जहरीली हवा लोगों के लिए हानिकारक साबित हो रही है, लेकिन प्रदूषण कम नहीं हो रहा है. हालांकि, आज राजधानी के AQI में मामूली कमी आई है | सोमवार को दिल्ली का AQI जहां 300 के पार था. वहीं आज सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI 294 दर्ज किया गया, लेकिन अब भी कुछ इलाके रेड जोन में हैं और वहां AQI 300 के पार बना हुआ है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है |
सबसे ज्यादा AQI बवाना में 342 दर्ज किया गया, जबकि विवेक विहार और वजीरपुर का 324, नेहरू नगर का 325 और रोहिणी का 322 दर्ज किया गया. आनंद विहार का AQI 320, पंजाबी बाग और अशोक विहार का 305, पटपड़गंज और DTU का 307, डॉ कर्णी सिंह का 312, सीरीफोर्ट का 309 और RK पुरम का 316 दर्ज किया गया. ये सभी इलाके रेड जोन में हैं और यहां हवा में जहर घुला हुआ है |
दिल्ली में प्रदूषण के चलते लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है. लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसे दिक्कत हो रही हैं. यही नहीं जहरीली हवा से दिल्ली वालों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है | दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों की वायु गुणवत्ता 200 से 299 के बीच रही, जो हवा के खराब से बहुत खराब स्तर को दिखाती है. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी AQI 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया |
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
इसके अलावा दिल्ली में ठंड भी बढ़ती जा रही है, लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे सर्दी में इजाफा हो रहा है | मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मंगलवार को दिल्ली में धुंध छाए रहने की आशंका है. इस दौरान शीतलहर भी चलेगी |

अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?
शराब पिलाकर हत्या, फिर चौथी मंजिल से फेंका—कोर्ट का सख्त फैसला
राजनीतिक बयानबाजी तेज, उषा ठाकुर के शब्दों पर बवाल