बांसिया टपरा गांव में 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसिया टपरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय जमुना सहरिया ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना करीब सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक बच्ची जब घर के अंदर गई, तो युवती को लटका हुआ देख चीखते हुए बाहर आ गई। शोर सुनकर घर के बाहर बैठे परिजन दौड़ते हुए अंदर पहुंचे, जहां जमुना घर की चादर के पाइप से फांसी पर झूलती मिली। परिजन तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर सलामतपुर थाने की दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेजा गया। मृतका की पहचान जमुना सहरिया (उम्र 18 वर्ष), पिता स्व. धारू सिंह सहरिया निवासी बांसिया टपरा के रूप में हुई।मामले की रिपोर्ट उसके भाई पहलाद सिंह सहरिया द्वारा दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?