नक्सलगढ़ से अमित शाह की दहाड़: '31 मार्च के बाद खत्म हो जाएगा लाल सलाम', जानें क्या है मोदी सरकार का मास्टरप्लान
रायपुर: देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक की तारीख तय की है. झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिसा, तेलंगाना में बड़ी कार्रवाई सुरक्षा बल के जवान कर रहे है. नक्सल इलाकों में CRPF के साथ स्थानीय पुलिस एक्शन में है और जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच फिर से गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के गढ़ में पहुँच कर हुंकार भरी है और मंच से नक्सलियों से अपील किया है. हथियार डाल कर मुख्यधारा में लौट जाइए.
दरअसल गृह मंत्री बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेने पहुँचे थे. यहाँ सभी जिलों से आए खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद मंच से नक्सलियों को दो टूक कहा है. हथियार डाल दीजिए मुख्य धारा में लौट कर बस्तर के विकास में अपनी सहभागिता दिखाए.
गृह मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्तर के साथ 31 मार्च 2026 को देश नक्सलमुक्त हो जाएगा. कही भी लाल सलाम की गूंज नहीं सुनाई देगी. अब भारत माता की जयकारे लगेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी ने सकल्प लिया है. पूरे देश से लाल सलाम के आतंक को खत्म कर चैन से बैठेंगे. किसी भी कीमत पर अब नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई रुकेगी नहीं. जब वह 2026 में बस्तर आएंगे तो एक नया बस्तर होगा. जहां नक्सलवाद का कोई नाम निशान नहीं होगा.
उन्होंने मंच से नक्सलियों से अपील की है. कहा कि अभी भी जो लोग गुमराह हो कर हथियार डाल कर जंगल में घूम रहे है. निवेदन है कि आत्म समर्पण कर दीजिए और मुख्यधारा में लौटिए. आप भी हमारे बीच के है. जंगल का रास्ता छोड़ कर विकास के रास्ते पर लौटिए. मिल कर बस्तर के विकास पर काम करेंगे.

दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता