विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बागपत विधायक नंदकिशोर गुर्जर
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर डगरपुर गांव में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने गौ-हत्या, विशेष समुदाय, पश्चिम बंगाल की राजनीति और भू-माफियाओं पर टिप्पणी की, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरी प्रतिक्रिया पैदा कर दी। विधायक ने कहा, गाय हमारी माता है और मां की रक्षा करना हमारा अधिकार है। अगर कोई गाय की गर्दन काटता है, तो उसकी गर्दन काट देनी चाहिए। उन्होंने विशेष समुदाय के बारे में भी कहा, जो गाय को काटता है, वह इस्लाम को नहीं मानता। इनके कारण धार्मिक और सामाजिक विवाद उत्पन्न हुआ। नंदकिशोर गुर्जर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद की ईंट रखने वाले विधायक पर मुकदमा होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यूपी में ऐसा होता तो उसे यमलोक भेज दिया जाता। उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात की और कहा कि कब्जा करने वालों के मकानों पर बुलडोजर चलाना चाहिए और पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। विधायक के बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में विरोध और आलोचना तेज हो गई। विपक्ष ने इसे नफरत फैलाने वाला बताया, जबकि प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सात राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज