दो साल से फरार पॉक्सो एक्ट का आरोपी सलामतपुर से गिरफ्तार, सांची पुलिस की बड़ी सफलता
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची थाना क्षेत्र में दो वर्षों से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को सांची पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राजू आदिवासी पिता सुरजन सिंह आदिवासी, उम्र 24 वर्ष, निवासी चोपड़ा टपरा थाना सांची, हाल निवासी सलामतपुर, थाना सांची के अपराध क्रमांक 269/23 के तहत धारा 452, 354, 506 आईपीसी एवं 7/8 पोक्सो एक्ट में आरोपी था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। लगातार प्रयासों और मुखबिर सूचना के आधार पर सांची पुलिस ने आरोपी को सलामतपुर के एक खेत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील लोधी, आरक्षक शैलेंद्र सोलंकी, आरक्षक देवेंद्र अहिरवार, आरक्षक हिम्मत यादव (थाना सांची) एवं आरक्षक रोहित गोस्वामी (थाना सलामतपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश