पुलिसकर्मियों ने गैंती-फावड़ा उठाकर किया श्रमदान, दीवानगंज चौकी परिसर में किया पौधरोपण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर पुलिस चौकी दीवानगंज में रविवार को श्रमदान और स्वच्छता का अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला। थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी एवं दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने गैंती-फावड़ा और तगड़ी उठाकर चौकी परिसर के बाहर श्रमदान किया। इस दौरान पेड़-पौधे लगाने के लिए क्यारियां तैयार की गईं, उनमें मिट्टी डाली गई और पौधरोपण किया गया।
थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने बताया कि पुलिस चौकी में पदस्थ स्टाफ द्वारा प्रतिदिन कम से कम एक घंटे चौकी के आसपास साफ-सफाई एवं पेड़-पौधों को पानी देने का कार्य श्रमदान के रूप में किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब वह थाने से चौकी पहुंचे तो स्वयं भी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर साफ-सफाई कर श्रमदान में सहभागिता की। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, आरक्षक संदीप रघुवंशी,सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों के इस प्रयास से न केवल चौकी परिसर स्वच्छ हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में