पूर्व पीएम अटल जी की जयंती पर माल्यापर्ण कर दी पुष्पांजलि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की जयंती को सलामतपुर भाजपा मण्डल के विभिन्न बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम सलामतपुर मंडल के सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित कर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रीतेश अग्रवाल , मंडल महामंत्री हरीश मालवीया, मण्डल मंत्री संजीव यादव, प्रदीप यादव, पंकज तोमर, शंकर दादा,यशवंत राजपूत, छोटे रायकवार, दीपक अहिरवार सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी