दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर: युवक को टक्कर मार ट्रैक्टर से भिड़ी कार, बड़ा हादसा टला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे-18 के दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से रायसेन की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले बस से उतर रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक के पैर में चोट आई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी।हादसे में कार और ट्रैक्टर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कार में सवार दो युवक और ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से आ सकती है हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला