मामूली विवाद में दबंगों ने किसान पर कट्टे से फायर कर किया जानलेवा हमला, गांव में दहशत
-पुलिस ने मामूली धाराओं में किया मामला दर्ज, ग्रामीणों में आक्रोश
-हत्या के प्रयास की धाराएं नही बढ़ाई तो होगा आंदोलन
अदनान खान भोपाल/छतरपुर। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
छतरपुर जिले में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के मलका गांव से सामने आया है जहां मामूली बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दबंगों ने एक किसान युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है। वरना आरोपी तो उन्हें मारने की ही मंशा से आए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के मलका गांव में शनिवार सुबह करीब 12 बजे मनीष तिवारी अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही दबंगों ने उन पर पहले फायरिंग की और उसके बाद कट्टे की बट से सिर पर हमला कर दिया। हमले में मनीष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तिवारी परिवार और ठाकुर परिवार के बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे उस समय शांत करा दिया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से न लेने के कारण विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया और जानलेवा हमले तक बात पहुंच गई।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमले में शामिल आरोपियों में दुष्यंत सिंह परिहार उर्फ वीरू राजा (पिता राजेंद्र सिंह), अजय विक्रम सिंह परिहार और कौशलेंद्र सिंह परिहार शामिल हैं, जिन्होंने एक राय होकर वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने गंभीर अपराध होने के बावजूद केवल मामूली धाराएं लगाई हैं। इससे आरोपियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

इस घटना के बाद मलका गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल