दीवानगंज पहुँची भगवान श्री रामदेव सेवा दल समिति की पदयात्रा, हुआ भव्य स्वागत, बासौदा के लिए रवाना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भगवान श्री रामदेव सेवा दल समिति भोपाल के तत्वावधान में मंगलवार को भोपाल के गणेश मंदिर छोला नाका से झंडा लेकर निकाली गई पदयात्रा मंगलवार शाम करीब 7 बजे दीवानगंज के ढोलाघाट मंदिर पहुँची। यहाँ ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रा का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि यह पदयात्रा श्री श्री 1008 भगवान श्री रामदेव मंदिर, गंजबासौदा (जिला विदिशा) तक जाएगी। यह परंपरागत पदयात्रा पिछले लगभग 15 वर्षों से प्रतिवर्ष निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ सहभागी बनते हैं। पदयात्रा 23 जनवरी, बसंत पंचमी के दिन गंज बासौदा पहुँचेगी, जहाँ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दीवानगंज में स्वागत करने वालों में लक्ष्मी नारायण साहू, राकेश सोनी, अमित सक्सेना, संजय साहू, मुकेश जैन, महेश जैन, राहुल साहू, नरेश सोनी, सुरेश लोधी सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पदयात्रा भगवान श्री रामदेव बाबा के जयकारों के साथ गंजबासौदा के लिए रवाना हुई।

मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब
आंसरशीट में लिखा संदेश- “33 नंबर देकर आशीर्वाद दें”
नीतीश कुमार को लेकर उठे सवालों पर मंत्री का पलटवार
10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सामाजिक एकता का संदेश