राजधानी में सनसनी: पिता-पुत्र ने युवकों को गोली मारी, मौके पर पुलिस का पहरा
दिल्ली|दिल्ली के शाहदरा में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैजान की हत्या पिता और बेटे ने मिलकर की है। हत्या की वजह उनके बीच लोन को लेकर हुआ विवाद था।इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि आधी रात को घटना की सूचना मिली थी। वेलकम में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद मौजपूर स्थित मिस्टर किंग लाउंज ऐंड कैफे पर पुलिस की टीम पहुंची। टीम ने पहुंचने पर देखा कि एक युवक को गोली लगी थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सबूत जुटाए जा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फोरेंसिक टीम मौके पर से सबूत इकट्ठा कर रही है। इस मामले में वेलकम पुलिस ने संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को तैनात कर दिया गया है।इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान भी सामने आया है। मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को तीन गोलियां मारी गईं, लेकिन पुलिस का कहना है कि सिर्फ दो गोलियों की मैगजीन मौके से बरामद की गई है। भाई ने बताया कि एक गोली मृतक के सिर में लगी जो पार करके निकल गई। इसके अलावा दो गोलियां उसके सीने में भी लगी हैं। मृतक के भाई ने बताया कि गोली मारने के बाद उसके भाई को चाकुओं से भी मारा गया है। भाई ने कहा कि उसके हाथ पर चोट के काफी निशान थे, जो बताता है कि मरने से पहले उसने काफी संघर्ष किया होगा।

वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला