Indore Car Scam: किराए की कारों की हेरा-फेरी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 लग्जरी कारें जब्त
Indore Car Scam का बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां किराए की कारों की हेरा-फेरी कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी संजय कालरा को अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की 24 लग्जरी कारें जब्त की हैं। इस मामले में अब तक 40 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं, जिससे ठगी के बड़े नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा रहा है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी कार किराए पर ली थी और शुरुआती दो महीने किराया देता रहा। इसके बाद अचानक किराया देना बंद कर दिया और कार वापस मांगने पर टालमटोल करने लगा। शिकायत दर्ज होने के बाद कई अन्य पीड़ितों ने भी पुलिस से संपर्क किया और इसी तरह की ठगी की जानकारी दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महंगी और लग्जरी गाड़ियां किराए पर लेकर उन्हें अलग-अलग जगह गिरवी रख देता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। उसने ऑडी, एक्सयूवी और थार जैसी महंगी गाड़ियों को अपने फर्जीवाड़े का माध्यम बनाया और इंदौर के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी कई लोगों को ठगा।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 24 लग्जरी कारें बरामद की हैं। डीसीपी आनंद कलादि ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 40 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं और पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में करीब 16 और कारों की बरामदगी हो सकती है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा होगा।

शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल