घर से 19 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
-5 भाई बहनों में सबकी लाडली थी लापता युवती
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत युवतियों के घर से लापता होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस भी इन मामलों को लेकर काफी गंभीर है। ऐसा ही एक मामला भगवंतपुर कालोनी गांव से सामने आया है जहां पर एक 19 वर्षीय युवती देर घर से बिना बताए लापता हो गई। युवती के परिजन काफी घबराए हुए थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। थाने के प्रधान आरक्षक मंगलेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवंतपुर कालोनी गांव में रहने वाले नंदराम धानक की 19 वर्षीय युवती पायल धानक देर रात घर से बिना बताए लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि सभी परिवार के सदस्य रात में खाना खाने के बाद लगभग 10 से 11 बजे सो गए थे। देर रात 2 बजे पायल की बड़ी बहन बबली की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उसकी छोटी बहन पायल बिस्तर पर नही है। बबली ने तत्काल अपनी मां लक्ष्मीबाई और पिता नंदराम को पायल के बिस्तर पर नही होने की बात बताई। सभी परिजन उठे और पायल की तलाश शुरू की तो मोहल्ले में और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया तो उसका कहीं कुछ पता नही चल सका। परिजनों ने बुधवार सुबह के समय थाने में पूरे मामले की जानकारी देकर गुम इंसान का मामला दर्ज कराया है। वहीं बताया गया है कि मुस्कान पांच भाई बहनों में सबकी लाडली बहन थी
इनका कहना है।
भगवंतपुर कालोनी गांव से एक युवती के लापता होने की जानकारी संज्ञान में आई है। आसपास क्षेत्र के थानों में युवती का फोटो भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है। और गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई