बाबू राव के बिना हेरा फेरी डिजास्टर होगी, परेश रावल ने बताया क्यों हो रही मूवी रिलीज में देरी
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेशा रावल की फिल्म हेरा फेरी ने फिल्म के दोनो पार्ट से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म का तीसरा पार्ट भी आने वाला है और पिछले साल यह फिल्म परेश रावल को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही। अब परेश ने फिल्म को लेकर बात की और कहा कि टेक्निकल दिक्कतों की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है, लेकिन मूवी आएगी जरूर।
क्यों हो रही हेरा फेरी 3 में देरी
द लावरी शो के दौरान बात करते हुए परेश ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को लेकर कहा कि ये दिक्कत पर्सनली नहीं है उनको लेकर बल्कि अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स के बीच टेक्निकल डिसअग्रीमेंट्स की वजह से है।
लीगल मैटर पर बोले परेश रावल
फिल्म को लेकर लीगल मैटर पर परेश ने कहा, ‘अक्षय कुमार द्वारा मुझ पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा करने के बीच जो कुछ भी हंगामा हुआ, वह सब ठीक है। यह सब तो कछुवा छाप अगरबत्ती जैसा है।’
इसके बाद करेंगे फिल्म साइन
उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही टेक्निकल मैटर सॉल्व हो जाएगा प्रोड्यूसर और अक्षय कुमार के बीच, वह फिल्म में आ जाएंगे। परेश रावल के मुताबिक उनकी भागीदारी पूरी तरह से उस प्रस्ताव पर निर्भर करती है।
बिना बाबू राव फिल्म बर्बाद
अपने किरदार बाबू राव को लेकर परेश बोले कि वह बिना बाबू राव फिल्म हेरा फेरी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं ये कह रहा हूं कि अगर वे लोग बिना बाबू राव के हेरा फेरी करने की सोचेंगे तो ये डिजास्टर होगा। तो मामला काफी सिंपल है अगर दोनों के बीच का ये मैटल सॉल्व हो जाएगा तो मैं पेपर साइन करूंगा। फिल्म बनेगी जरूर, लेकिन 100 प्रतिशत।’
‘मैं फिल्म नहीं बनाउंगा’, हेरा फेरी 3 को लेकर हुए सवाल पर बोले प्रियदर्शन
बता दें कि पिछले साल खबर आई थी कि परेश रावल ने फिल्म को बीच में छोड़ दिया था जिसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये देने को कहा था। ये मामला काफी बढ़ा, लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद परेश ने बताया कि वह फिल्म में काम करेंगे।

475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं