भाई-भतीजे को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज युवक ने लगाई फांसी
भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। बताया गया है की पत्नी ने मायके से आने से मना कर दिया तो युवक ने कुछ रिश्तेदारों को इंस्टाग्राम पर मैसेज करने के बाद फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय राजकुमार बड़वई गांव का रहने वाला था। पूर्व में व मिसरोद और अवधपुरी थाने का सरकारी वाहन चलाता था। दो साल पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद थाने की गाड़ी की ड्रायवरी से उसे अलग कर दिया गया था। इसके बाद वह झागरिया गांव के एक फार्म हाउस में चौकीदारी करने लगा था। यहां पर वह पत्नी-बच्चों व मां के साथ रहता था। प्रेम-विवाह के कारण उसके अपने ससुराल के लोगों के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। बीते दिनो उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ तो पत्नी बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। पत्नी की गुमशुदगी राजकुमार ने थाने में दर्ज कराई थी। पत्नी की तलाश करते हुए वह ससुराल पहुंचा तो वहां पर भी पत्नी नहीं मिली। इसके बाद उसका पत्नी से इंस्टाग्राम पर संपर्क हुआ तो पत्नी ने कहा कि तुमने मेरे घर वालों से दुर्व्यवहार किया है, जब तक तुम उनसे माफी नहीं मांगोगे तब तक वह घर वापस नहीं लौटेगी। पत्नी के न लौटने के कारण वह तनाव में रहता था। दो दिन पहले उसने अपने भाई व भतीजे को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। जिसमें उसने लिखा वह खुदकुशी करने जा रहा है। भतीजा जब तक घर पहुंचता तब तक वह फांसी लगा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शुरूआती जांच में यह पता चला है कि राजकुमार को शराब पीने की लत थी। शराब के नशे में वह पत्नी से मारपीट करता था जिसकी वजह से वह घर छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि