कॉम्बिंग गश्त में गुंडा जिला बदर बदमाशों को चैक कर दी हिदायत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि में समस्त एसडीओपी के नेतृत्व में थानावार टीमें गठित कर स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि कॉम्बिग गश्त की गई। रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान थानावार पुलिस टीम ने स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए। और गिरफ्तारी वारंट भी तामिल कराए गए। संपत्ति संबंधी आरोपियों को चेक किये । अन्य आरोपियों को चेक किया गया है।वहीं मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, अस्पताल, एटीम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ सहित वाहनों को भी चेक किया गया।
इनका कहना है।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान स्थाई, फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश को हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों और अपराधियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त