भोपाल–विदिशा हाइवे 18 पर ईंटों से भरी 407 की टक्कर से यात्री बस खाई में उतरी,ड्रायवर गंभीर
-बस में बैठे कई यात्रियों को आईं चोटें, हाइवे 18 को 4 लेन करने की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे क्रमांक 18 पर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे के आसपास सड़क हादसा हो गया। चोपड़ा के पास विदिशा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ईंटों से लदे 407 वाहन ने यात्री बस को ड्राइवर साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20 फीट गहरी खाई में उतर गई। बताया जा रहा है कि गुप्ता कंपनी की यह यात्री बस भोपाल से सलामतपुर होते हुए विदिशा जा रही थी। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं। राहगीरों द्वारा घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टेट हाईवे 18 पर ईंटों से लदे 407 वाहन बेखौफ होकर तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं, जिन पर न तो आरटीओ और न ही खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने अवैध ईंट परिवहन पर सख्त कार्रवाई और हाईवे को शीघ्र फोरलेन किए जाने की मांग की है।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त